C++ Platform Dependent होता है मतलब की अगर C++ का प्रोग्राम जिस कंप्यूटर में लिखा गया है सिर्फ उसी कंप्यूटर या Operating System पर रन करेगा. जबकि Java एक Platform Independent Programming Language है इसके Programming Code को हम किसी भी कंप्यूटर पर रन कर सकते है या किसी भी Operating System पर रन कर सकते है.
Java का मुख्य रूप से उपयोग Application Programming के लिए किया जाता है जैसे Window Application , Web-based Application , Mobile Enterprise Application. जबकि C++ का उपयोग मुख्य रूप से System Software बनाने के लिए किया जाता है.
C++ एक Object Oriented Programming Language है , लेकिन इसे पूरी तरह से Object Oriented Programming Language नहीं कहा जा सकता है क्योकि इसमें प्रोग्राम को बिना Class और Object के बनाया जा सकता है जबकि जावा पूरी तरह से Object Oriented Programming Language है।क्योकि इसमें जो प्रोग्राम लिखे जाते है वो बिना Class और Object के नहीं बना सकते है.
C++ Multiple Inheritance को Support करता है जिसमे एक कोड में दूसरे जगह इस्तेमाल किया जा सकता है इसका मतलब है की आप एक Class में Create किये गए Function को दूसरे Class में inherit कर सकते है इस प्रकार आपको इस Function को दुबारा लिखने की जरुरत नहीं पड़ेगी. जबकि जावा में Multiple Inheritance को Support नहीं करता है जावा इसके जगह पर Interface का यूज़ करता है.
जावा कम्पाइलर और इंटरप्रेटर दोनों का ही यूज़ करता है जबकि C++ केवल Compiler का ही यूज़ करता है.|

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें