LOOPING
Program Language में Program में किसी Particular Statement पर जब एक ऐसी Condition Apply की जाती है, जिसके आधार पर Program के किसी अन्य Statement को Program Control एक से अधिक बार Read करता है, तब इस Program को Looping कहा जाता है, Loop मुख्य रूप से 2 Categories में रखे जाते है !
(1) Entry Control Loop
(2) Exit Control Loop
(1) Entry Control Loop :- जब Program Statement में दी गई Condition True होती है, तब Loop की Body Execute होती है !
(2) Exit Control Loop :- इसमें Loop की Body कम से कम एक बार बिना किसी Condition को Test किये Execute हो जाती है, और Loop की Body से बाहर निकलने पर Condition Test की जाती है, इसके आधार पर Body Execute होती है !
एक Loop से Related 3 Points निम्न है !
(1) Initialization
(2) Test Condition
(3) Increment/ Decrement
(1) Initialization :- यह Loop की Starting को बताता है !
(2) Test Condition :- यह Test Condition indicate करता है !
(3) Increment/ Decrement :- यह Loop के आगे बढ़ने या पीछे घटने पर Indicate करता है !
Types Of Loop
(1) While Loop :-
यह एक Entry Control Loop होता है, जिसमे While Keywords के साथ Test Condition लिखी जाती है, जिसके True होने पर Loop की Body Execute होती है, और यह तब तक Execute होती रहती है, जब तक Condition False नहीं होती है !
Syntax :-
while (Test Condition )
{
body for loop
}
(2) do ..........while loop :-
यह एक Exit Control Loop है, जिसमे Loop के बाहर निकलने पर Condition Test की जाती है, और Loop की Body बिना किसी Condition को Test किये कम से कम एक बार Execute हो जाती है !
Syntax -
do
{
body of loop
}
while (Test Condition );
(3) for loop :-
यह Loop भी एक Entry Control Loop होता है, जो किसी Condition के Test हो जाने पर Loop की Body को Execute करता है, यह सबसे अधिक Use होने वाला Loop होता है, क्यूंकि इसमें Initialization Test Condition और Increment और Decrement तीनो ही एक Single Statement में रख दिए जाते है !
Syntax :-
for(Initialization; Test Condition; increment/decrement)
{
body of loop
}
(4) nested for loop :-
एक for loop के अंदर जब अन्य और for loop Use किया जाता है, तब इसे nested for loop कहाँ जाता है, nested for loop में first जो loop Use होता है, उसे outer loop कहाँ जाता है, जबकि इसके अंदर Use होने वाला loop inner loop कहलाता है, एक outer loop के Satisfy होने पर भी inner loop चलता है !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें