"Flow chart is a pictorial representation of any algorithm"
अर्थात् एक Flow chart किसी Algorithm को define करने का ऐसा तरीका है, जिसमे algorithm को graphical format या चित्र मय तरीके से present किया जाता है। जिसमें program के different statements के लिए different types कि image use कि जाती है !
ये सभी image या pictures एक दूसरे से program के flow(Direction) के अनुसार link होती है, किसी flow chart को बनाने के लिये use होने वाली images निम्न है।
1.Terminator :-
किसी flow chart के प्रारम्भ और अंत को बताने के लिए Terminator use किये जाते है, जो कि अण्डाकार आकृति के होते है।
2.Input/Output Box :-
इस प्रकार के Box का उपयोग program में input data value और output data value को present करने के लिए किया जाता है। यह एक समान्तर चतर्भुज् कि तरह होता है।
3.Process :-
यह एक आयताकार box कि तरह होता है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से program में मौजूद किसी भी calculation या गणना को प्रदर्षित करने के लिए किया जाता है।
4. Diamond Box:-
इसे decision box भी कहते है, यह एक सम चतुर्भुज कि तरह होता है, इसमें program के उस statement को रखा जाता है, जिसमें किसी condition को बताया जा रहा हो इसके दो result होते है, जिसमें से किसी एक को मान्य किया जाता हो।
5.Connector:-
Flow चार्ट मे Connector ऐसे terminator होते है, जो flow chart के एक part को इसके दूसरे पार्ट से connect करते है, फ्लोव चार्ट पेपर पर presentation होता है, अतः flow chart के आकर बढ़ने के कारण एक पेज से दूसरे पेज पर जाने के लिए connector का use किया जाता है।
5.Flow Lines :-
एक flow chart में सभी प्रकार के use होने वाले symbol के बीच link बनाने तथा program के flow को show करने के लिए flow lines अथवा arrow का use किया जाता है, जिनका direction ऊपर से नीचे, नीचे से ऊपर, left से right, right से left होता है !






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें